राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 111973 वादों का हुआ निस्तारण।

कपिल शुक्ल विशेष संवाददाता (बहराइच)

 

बहराइच:- 11 फरवरी मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच उत्कर्ष चर्तुवेदी की अध्यक्षता तथा चर्तुथ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, लोक अदालत बहराइच सुरजन सिंह के मार्गदर्शन से जनपद बहराइच में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 111973 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू 11 करोड़ 57 लाख 40 हज़ार 358 रही। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय शेषमणी की अध्यक्षता में कुल 39 पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा 93 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 50 सिविल वाद, 5071 फौजदारी के मुकदमें, बैंक रिकवरी के 656 मामले तथा राजस्व विवाद के कुल 105105 मामलों का निस्तारण भी किया गया। जबकि अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 02 मुकदमों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर हेल्पडेस्क भी स्थापित किये गये थे जो वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे थे। इससे पूर्व जनपद न्यायाधीश श्री चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया। जनपद न्यायाधीश व चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, लोक अदालत एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच मनोज कुमार मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, अधिवक्तागण, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वादकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *