News

ग्राम कचनेव तिराहे से कटेरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अनुज श्रोत्रिय

जानकारी के अनुसार बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश कुमार एस के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी एवं मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस उपनिरीक्षक सहदेव यादव एवं हिमांशू सचान के द्वारा ग्राम कचनेव तिराहे से राहुल पुत्र घनेन्द्र यादव निवासी उपडेरियन खिरक ग्राम कचनेव को गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ थाना कटेरा में धारा 376, 328, 504, 506 के तहत मामला दर्ज हैं। वही कटेरा पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी को आज जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *