बनगाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक।

 

बृजेश पांडेय संवाददाता (गोंडा)

 

गोंडा:- बीते सोमवार दोपहर ट्रेन पर चढ़ते समय एक युवक फिसल कर ट्रेन के नीचे आ गया। आपको बता दें कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजेड जेठ पुरवा के निवासी रमेश पांडेय का 18 वर्षीय पुत्र अंकित पांडेय अपने घर से गोंडा जाने के लिए रेलवे स्टेशन बनगाई पर टिकट लेकर ट्रेन पर चडने वाला था कि ट्रेन चल दी। तभी वह फिसल कर ट्रेन की चपेट में आकर नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को देते हुए उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोंडा भेजा जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं देखते ही देखते इस घटना से पूरे परिवार में मातम फैल गया। और माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *