जाली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश,तीन शातिर अभियुक्त को गोंडा पुलिस ने धर दबोचा।

नदीम अहमद ब्यूरो (गोंडा)

 

गोंडा:- तेज तर्रार एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में जाली नोटो के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को दिये जिसमें थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम को जाली नोट बनाने वाले गैंग को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई। निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम के मार्गदर्शन में 14 फरवरी 2023 को नकली नोट बनाने वाले तीन अभियुक्त नरसिंह नारायण शर्मा, दिलीप कुमार तिवारी,ननके शर्मा को गोण्डा उतरौला मार्ग से हवलदार पुरवा की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के पास से जाली नोट बनाने के उपकरण एक प्रिन्टर दो डाई जैसी शीशे की प्लेट व पांच पाँच सौ रूपये के जाली नोट कुल पांच लाख 90 हज़ार रूपये व पाँच सौ के असली नोट कुल 95 हज़ार रूपये नकद व एक सूटकेस जिसके अन्दर आठ गड्डी नोट के आकार का सादा पेपर व एक नकली पिस्टल व एक स्विफ्ट डिजायर कार व चार वाहन नम्बर प्लेट चार मोबाइल फोन बरामद किया गया।अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर मय टीम,एसओजी प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *