सपा नेता वरुण गिहार के घर पहुंचे अखिलेश यादव।
सपा नेता वरुण गिहार के घर पहुंचे अखिलेश यादव।

सोनू भारती की रिपोर्ट
मैनपुरी:- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी के भोगांव कस्बे में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वरुण गिहार के घर पहुंच कर गिहार समाज के उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और डिंपल यादव की जीत के लिए सभी को बधाई दिया। इस मौके पर गिहार समाज के अध्यक्ष वरुण गिहार ने सपा अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्होंने समाज की तरफ से उनको बहुत-बहुत धन्यवाद कहा।अखिलेश यादव ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया एवं संगठन में भी समाज के लोगों को भागीदारी देने के लिए आश्वासन दिया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से तमाम सारे प्रतिनिधि प्रत्येक जनपद से शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण कुमार पूर्व विधायक, प्रत्याशी प्रदीप पत्थरकट, पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनेलाल, कुलदीप, राजबहादुर व अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
