बारीपुर ग्राम नव निर्वाचित प्रधान बनी अमृता देवी।

जितेन्द्र पांडे

भदोही। भदोही जिले के डीघ ब्लॉक क्षेत्र के बहुचर्चित ग्राम सभा बारीपुर के ग्राम प्रधान के उपचुनाव में अनाज ओसाता किसान चुनाव निशान से अमृता देवी का पलड़ा रीमा देवी किताब चुनाव चिन्ह पर भारी पड़ा है। कुछ माह पूर्व में कलावती देवी के असमय निधन हो जाने के कारण मध्यावधि चुनाव हुआ। जिसके लिए 2 मार्च को मतदान हुआ था एवं 4 मार्च को मतगणना की तिथि निश्चित थी। प्रत्याशी अमृता देवी ने उम्मीदवार रीमा भारती को 377 मतों के बड़े अंतराल से पराजित कर प्रधानी पर कब्जा जमा लिया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विकास खण्ड डीघ परिसर में सुबह साढ़े 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी। पांचवें यानी अंतिम राउंड की गणना के बाद विजेता प्रत्याशी अमृता देवी को कुल 1129 मत जबकि रनरअप रीमा भारती को 752 मत प्राप्त हुए। शेष 3 अन्य उम्मीदवारों की जमानत ज़ब्त हो गई। अमृता देवी की जीत के साथ एक बार फिर बारीपुर के चाणक्य पूर्व प्रधान श्री रुद्रपति दुबे उर्फ श्रवण के पक्ष के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज की है। जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी समेत समर्थकों की होली की खुशी दोगुनी हो गई है। कोइरौना थानाध्यक्ष बृजेश मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने सभी प्रत्याशी एवम समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से खुशी इजहार करने को कहा है। विजेता महिला प्रत्याशी को ब्लॉक पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *