निकाली शैक्षिक भ्रमण और जागरूकता रैली।

जितेन्द्र पांडे

भदोही। भदोही जिले में ब्लाक डीघ के अंतर्गत कलातुलसी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के कक्षा एक से आठ तक के छात्र छात्राओं ने शासन के निर्देशानुसार ग्राम में भ्रमण कर निकली रैली। प्रधानाचार्य मनोज पांडेय के निर्देशन में रैली सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के पश्चात कंपोजिट स्कूल परिसर से निकल कर 2 बजे राम लीला मैदान पर समाप्त हुई। राम लीला मैदान, महरछ देवी मन्दिर और पंचायत भवन सहित कलातुलसी के महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया और अशिक्षा, साफ़ सफ़ाई, रोग उन्मूलन और स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। जिसमें मुख्य रूप से प्रधान दिनेश पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र पाण्डेय बबलेश, महेन्द्र शुक्ल, आशीष मिश्रा, अशोक पांडेय, ममता और कुसुम, सहित सभी शिक्षक गण भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *