आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सुसाईड के लिए उकसाने की वारदात में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सुसाईड के लिए उकसाने की वारदात में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

सन्तोष कुमार यादव
गुडग़ांव:- पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सुसाईड के लिए उकसाने की वारदात में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्लूटूथ हैंडसेट के माध्यम से लडक़ी की आवाज बदल कर बात करता था। वहीं व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो बनाकर रिकॉर्ड कर लेता और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीडि़त से रुपये की डिमांड करता था। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दरअसल, पुलिस चौकी धनकोट, गुरुग्राम को सूचना मिली कि इलाके में किसी ने सुसाईड कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया कर शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को ब्लैकमेल कर आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया था। उसने पति के मोबाइल पर आए मैसेज/ वीडियो कॉल व यूट्यूब पर उसके पति की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर पैसे मांगने की रिकॉर्डिंग व 72 हजार 800 रुपए की ट्रांजैक्शन की डिटेल पुलिस के समक्ष पेश की। जिस पर राजेंद्र पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
मामले में पुलिस चौकी धनकोट के प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पुन्हाना नूंह से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान रईस निवासी गांव लफूरी, नूंह के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ब्लूटूथ हैंडसेट के माध्यम से लडक़ी की आवाज बदल कर बात करता था व व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर उनकी न्यूड वीडियो बनाकर रिकॉर्ड कर लेता तथा वीडियो को वायरल करने की धमकी के नाम पर पीड़ित को मानसिक प्रताडऩा कर पैसों की डिमांड करता है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ व बरामदगी के लिए पुलिस हिरासत रिमांड पर लेगी।
