एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला हुआ गिरफ्तार।

परमात्मा मौर्य संवाददाता (गोंडा)

 

गोंडा:- पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-विजय मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *