माधव सरकार आश्रम पर हुआ विशेष शिव पूजा के साथ भंडारे का आयोजन

अनुज श्रोत्रिय
मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुर्गापुर स्यावनी सप्तवारा कोटरा के मध्य स्थित माधव सरकार आश्रम पर नवरात्रि पर्व के चलते विशेष शिव पूजा के साथ कन्या भंडारे का आयोजन किया गया। जन चेतना समिति माधव सरकार आश्रम के संयोजन से कन्या भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के कई गांव की कन्याओं ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। तो वही भंडारे में विशेष रुप से आसपास के गांव के ग्रामीण सहयोगी के तौर पर मौजूद रहे।
