धानेपुर पुलिस ने 15 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा। 

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- तेज तर्रार एसपी गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत वारंटी व फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए निर्देशन के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर के 15 नफर वारंटी अभियुक्त हनुमान प्रसाद, अकबाल, नवल किशोर, राजितराम वर्मा, लिल्लाहे, पंचम, रामकेवल, केशरी, नकछेद, तुलसीराम, किराई लाल, विपत राम, सिकन्दर इन सभी अभियुक्तों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो नफर वारंटी अभियुक्तों ने न्यायालय द्वारा जारी रिकाल प्रस्तुत किया जिन्हे छोड़ा गया। शेष अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ब्रम्हानन्द सिंह मय टीम थाना धानेपुर जनपद गोण्डा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *