अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर बाईक सवार घायल , गाय के टकराने से मौत और मौके से फरार

संतोष कुमार यादव

गुड़गांव:- इटावा चोबिया थाना क्षेत्र के इटावा बेबर रोड पर कर्री की पुलिया पर एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर मारने के बाद भी वाहन चालक नही रुका और फिर गाय को टक्कर मारी जो मौके पर ही गाय की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ग्रामीण को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां पर हालत स्थिर है।
चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री पुलिया के गांव सुंदरा निवासी अबनेश कुमार(पंडित जी)(29) गत गुरूवार की देर शाम करीब साढ़े 9:30 बजे अपनी बाइक से मैनपुरी से अपने घर गांव सुन्दरा बापस आ रहा था। सरसई बंबा से कर्री पुलिया के पास इटावा बेवर रोड पर अचानक गाय आने से बाइक रोकी तो पीछे आ रहें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । राहगीरों ने घटना की सूचना परिवार बालो को दी। परिवार बालो ने इटावा हॉस्पिटल मै भर्ती कराया जहां पर इलाज चल रहा है। अज्ञात वाहन चालक की पहचान नहीं हो सकी मौके से भागने में सफल रहा ।
CMUP NEWS सन्तोष कुमार यादव संवाददाता गुड़गांव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *