भाजपा महिला मोर्चा ने संभाली गांव-गांव महिलाओं को बजट के बारे में समझाने की जिम्मेदारी।

भाजपा महिला मोर्चा ने संभाली गांव-गांव महिलाओं को बजट के बारे में समझाने की जिम्मेदारी।

सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट 

झांसी:- मऊरानीपुर तहसील के ग्राम घाटकोटरा स्थित पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रीति शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अमृत काल में केन्द्रीय मंत्री सीताराम रमण द्वारा पेस किए गए केंद्रीय बजट के बारे में ग्राम की महिलाओं को समझाया गया कि देश वित्तमंत्री द्वारा हम सभी महिलाओं का बजट में पूरा ध्यान रखा गया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि पेस किए गए बजट के बारे में गांवों में जाकर सभी को जागरूक करें। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से 2024 में प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में सत्यवती मिश्रा खिलारा, सुमन बिलाटिया मऊरानीपुर, मुन्नीदेवी कुशवाहा, अपर्णा द्विवेदी, प्रवेश शर्मा बुखारा, कविता अड़जरिया, मोहनी शर्मा भटपुरा, बंदना मिश्रा मऊदेहात, ज्योती रैकवार, द्रोपदी द्विवेदी खिलारा आदि महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *