आगामी महाशिवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया गया तूफानी दौरा।

दिलीप कुमार दुबे संवाददाता (सुल्तानपुर)
सुल्तानपुर:- प्राचीन श्री भुनेश्वर नाथ धाम बेलवाई माधोपुर सुल्तानपुर में आगामी महाशिवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कादीपुर विधायक राजेश गौतम S.D.M. कादीपुर एडिशनल एसपी सुल्तानपुर क्षेत्राधिकारी C.O. कादीपुर, थानाध्यक्ष अखंड नगर सहित पूरी टीम ने बेलवाई पुलिस चौकी इंचार्ज बेलवाई माधोपुर, बेलवाई ग्राम प्रधान पिंटू राजभर, पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल, योगी पांडे, राजेश कुमार गिरी, सहित अन्य गणमान्य के तत्वाधान में की गई मीटिंग। बताते चलें आगामी 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर काशी और अयोध्या के मध्य स्थित अखंड नगर थाना अंतर्गत प्राचीन श्री भुनेश्वर नाथ धाम मंदिर में दूर-दूर से लाखों की संख्या में भक्तगण जलाभिषेक के लिए आते हैं मेले की सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, शरणार्थियों के लिए रहने की समुचित व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा संबंधित निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश। हमारे सहयोगी आशुतोष दुबे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कादीपुर के विधायक राजेश गौतम द्वारा मेले में हर तरह से सहयोग देने का दिया गया आश्वासन।
