स्नातक निर्वाचन चुनाव में भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत -अनूप गुप्ता

सपा के भर्ती भ्रष्टाचार को देवेंद्र ने किया था उजागर -धर्मेन्द्र सिंह

संजय मिश्रा मण्डल ब्यूरो गोरखपुर

 

देवरिया -गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी देवरिया द्वारा टाउन हाल आडिटोरियम में स्नातक मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश महामंत्री,एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि विधानपरिषद चुनाव स्नातक मतदाताओं का चुनाव है।देवरिया देवभूमि है, जहां से सरकार और संगठन को बहुत ही अपेक्षाएं है।इस चुनाव को भाजपा भारी मतों के अंतर से जीते इसके लिये प्रत्येक कार्यकर्ता को 20 मतदाताओं से सम्पर्क कर उनका मत अपने पक्ष में कराना है।यह सीट गोरखपुर और अयोध्या के नाम से जानी जाती है।इस सीट से पूरा देश जुड़ा है क्योंकि यह सीट मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जन्मभूमि से जुड़ा हुआ है।इस चुनाव में हमे ओवरकांफिडेंस में नही आना है ,मतदाताओं से अपील करके उनसे मतदान कराकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करना है।स्नातक एमएलसी के चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर भाजपा ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करने जा रही है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष,एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा संगठन ने सेवा करके वैश्विक महामारी में लोगों को मदद पहुंचाने का कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रहित और जनहित के कार्यों की बदौलत आज विश्व की सर्वाधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी है।

भगवान राम की जन्मभूमि और गुरु गोरक्षनाथ की धरती का नेतृत्व करने वाली इस सीट को सर्वाधिक मतों से विजयी बनाना है।भाजपा ने हमें ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान भर्ती भ्र्ष्टाचार को उजागर किया था।

भाजपा समर्थित उम्मीदवार,निवर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देवरिया ऋषि मुनियों की धरती हैं, यही की धरती से स्वामी महावीर ने पूरे विश्व को संदेश दिया था।विधानपरिषद चुनाव में जीत का फैसला मतदाताओं ने ले लिया है और अबकी जीत भी ऐतिहासिक होगी, उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ डटकर लड़ना मेरी मुख्य प्राथमिकता है,उन्होंने सभी से निवेदन किया कि आगामी 30 जनवरी को सभी स्नातक मतदाता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें।

 

मतदाताओं से निरंतरता बनाए रहें कार्यकर्ता- रबिंद्र कुशवाहा

 

सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आसन्न चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत मिले इसके लिये सभी पूरे मनोयोग से मतदाताओं से सम्पर्क करें।

सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,एमएलसी डॉ.रतनपाल सिंह,विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी,विधायक सभा कुंअर कुशवाहा,नपाध्यक्ष अलका सिंह,क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता,महेन्द्र यादव,रविन्द्र प्रताप मल्ल,विजय कुमार दूबे,मारकंडेय शाही,छठठे लाल निगम आदि ने भी संबोधित किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, अरुण सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, भाजपा नेता संजय राव,भूपेंद्र सिंह,रामदास मिश्र,धनुषधारी मणि,राजकुमार शाही,भारती शर्मा,अर्चना पाण्डेय,कृष्णनाथ राय,संजय पाण्डेय,श्रीनिवास मणि,रामाज्ञा चौहान,बृजेश गुप्ता,जितेंद्र सिंह,नागेश पति त्रिपाठी,अमित रजक,बबिता चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *