मण्डलायुक्त ने सभी चौराहे की साज-सज्जा के लिए किया निरीक्षण।

प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने बस द्वारा जी20 के दृष्टिगत अमौसी एयरपोर्ट से शहीद पथ होते हुए बन्धा रोड़, लोहिया मार्ग, इमामबाड़ा तक के सभी चैराहों की साज-सज्जा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इन्दमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव पवन गंगवार सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहें। मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने कार्य को ससमय पूर्ण करा लिया जाये। कलरफुल फ्लावर के साथ साज-सज्जा के कार्य और अच्छे ढ़ग से कराया जाये। उन्होनें कहा कि जी20 की ब्राडिंग भव्यतापूर्ण ढ़ग से करें। जिन-जिन स्थानों पर अनावश्यक रुप से फ्लैग लगा दिये गये है। उन्हें तत्काल हटा लिया जाये। उक्त के पश्चात दो फ्लैग प्वाइंट चिन्हित किये गये। वहाॅ पर अच्छे से फ्लैग लगाये जाने के लिए एल0डी0ए0 के अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने एयरपोर्ट के कैम्पस में मिट्टी के टीले पर अच्छे से फूलो द्वारा साज-सज्जा और हरे भरे गमलें लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होनें वी0आई0पी0 गेस्ट हाउस, साकेत चैराहे पर फाउन्टेन की साफ-सफाई, अनावश्यक लगे हुये रेलिंग को हटाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि स्क्रब करके रोटरी की साफ-सफाइ अच्छे से करें। राजभवन की सड़को पर वाल लाइट की संख्या में बढोत्तरी करने को कहा। मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हैरीटेज एरिया की खूबसूरती/प्राकृतिक सुन्दरता को ध्यान रखते हुए कार्य किया जाये। अनावश्यक कलर से इधर-उधर डेन्टिंग पेटिंग न किया जाये। सोवर कलर से ही पेटिंग का कार्य पूर्ण कराया जाये। हार्टिकल्चर, लाइटिंग, वाल पेटिंग आदि के जो कार्य शेष बचे है वो सभी कार्य कल तक पूर्ण करा लिये जाये। उनहोंने कहा कि लखनऊ कल्चर के तहत शहर की साज-सज्जा का कार्य ससमय पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
