स्नातक व सहकारिता चुनावों में जीत का परचम लहरायेगी भाजपा-सुनील।



संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
देवरिया:- भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक रविवार को औरा चौरी कार्यालय पर सम्पन्न हुयी। बैठक का शुभारंभ वंदेमातरम गायन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर हुआ। बैठक में स्नातक निर्वाचन एवं सहकारिता चुनावों पर चर्चा कर प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय महामंत्री, जिलाप्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता ने कहा कि स्नातक और सहकारिता दोनों ही चुनाव पार्टी के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है।स्नातक चुनाव के मतदाताओं से सतत् सम्पर्क करने तथा प्रचार सामग्री पर्याप्त मात्रा में हर सम्पर्क करने वाले के पास रखने का निर्णय लिया गया।मतदान से पूर्व मतदाता पर्ची का वितरण समय से इसकी तैयार करने का निर्णय लिया गया तथा मतदान के दिन मतदाता को बूथ तक ले जाने और वोट डलवाने की विधिवत योजना बनाकर प्रत्येक 20 मतदाताओं पर एक प्रमुख कार्यकर्ता को लगाया को जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया।21 से 23 जनवरी के बीच मतदाता सम्मेलन कराने की योजना पार्टी ने तय किया है। सहकारिता के चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि 11 से 30 जनवरी तक सदस्यता होना है, इसमें अधिक से अधिक लोगो को सहकारिता का सदस्य बनाया जाये। इस चुनाव के लिये हर मण्डल पर एक-एक मण्डल संयोजक जल्द बनाए जाने का निर्देश दिया। स्नातक और सहकारिता दोनों चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने तथा संचालन जिलामहामंत्री प्रमोद शाही ने किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी,विधायक सुरेन्द्र चौरसिया,छठठे लाल निगम,हरिचरन कुशवाहा,महेन्द्र यादव,विजय कुमार दूबे,मारकंडेय शाही,विशम्भर मिश्र,अजय शाही,अजय कुमार दूबे,राजेश कुमार मिश्र,रविन्द्र किशोर कौशल,निर्मला गौतम,रामाज्ञा चौहान,महेश मणि,हेमन्त मिश्र,अम्बिकेश पाण्डेय,तेजबहादुर पाल,रामदास मिश्र,राजन सोनकर, समेत सभी मण्डल अध्यक्ष,निकायों के प्रभारी, संयोजक व समन्वयक उपस्थित रहें।
