News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया निकाय चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा, दिये निर्देश

जीत नारायण

लखनऊ – जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भ्रमणशील रहते हुए, कलेक्ट्रेट रूम नम्बर 55 में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम, जयनारायण पीजी कालेज में चल रहे मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवम् मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के मद्देनजर की जा रही व्यवस्थाओ का जायज़ा लेने के उद्देश्य से ज़िला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट रूम नम्बर 55 में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम से की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन से सम्बंधित सभी जानकारी, आदर्श आचार संहिता उलंघन एवं शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबरों को जारी किया गया है। इन नबरों के द्वारा मतदान से सम्बंधित जानकारी व शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है।

कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम फोन नम्बर:-
0522 2611117
0522 2611118
0522 2611119

उक्त के बाद जिलाधिकारी जयनारायण (केे.के. सी.) पीजी कालेज पहुंचे और कालजे में चल रहे पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायज़ा लिया और वहाँ कि गई व्यवस्थाओ को देखा। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त कक्षों में जा कर निरीक्षण किया गया और आये हुए प्रशिक्षणार्थियों से संवाद भी किया। आज के प्रशिक्षण में उन्नाव जिले से जनपद को प्राप्त हुए पीठासीन अधिकारी भी शामिल हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की उन्नाव जिले से जो भी कार्मिक ड्यूटी करने यहां आए है उनकी सुविधाओ का ध्यान दिया जाए उनको किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाए। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बताया कि प्रथम पाली में सुबह 11:30 बजे प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। अतः सभी प्रशिक्षणार्थियों / निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने ससमय पहुँच कर उपस्थिति दर्ज कराई। इसी प्रकार दूसरी पाली का प्रशिक्षण दोपहर 3:00 बजे शुरू हुआ और उक्त प्रशिक्षण में आने वाले कार्मिकों ने भी ससमय पहुँच कर उपस्थिति दर्ज कराई।

उक्त के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी स्मृति उपवन स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए निर्देश दिए गए की गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पोलिंग पार्टियों के जो भी काउंटर बनाए जाएंगे उनमें टेंट की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। उक्त के साथ ही सभी काउंटरो पर एक एक बड़े कूलर की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया की मैदान की घास काफी बड़ी है। जिसके लिए निर्देश दिया की तत्काल घास की कटाई कराते हुए पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। उक्त के साथ ही नगर निगम के द्वारा मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था को भी सुनिश्चित कराया जाए। उक्त के साथ ही निर्देश दिया की पोलिंग पार्टी रवानगी वाले दिन स्मृति उपवन के मैदान में जलजीरा, पना, खीरा ककड़ी आदि के ठेले लगवाने की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ठंडे शरबत और जलपान की व्यवस्था कराई जा रही है।

उक्त के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रमाबाई में बने मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम्स का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर निर्वाचन सामग्री की पैकिंग का कार्य होता पाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी 8 स्ट्रांग रूमो को देखा और निर्देश दिए की सभी रुमो में साफ सफाई कराना सुनिश्चित कराया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की मतगणना के लिए जो कमरे बने हुए हैं उनमें एयर कंडीशन की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए क्योंकि गर्मी के मौसम को देखते हुए जब भीड़ अधिक होती है कमरों में आद्रता (ह्यूमिडिटी) बढ़ जाती है, जिससे मतगणना कार्मिकों को असुविधा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *