दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धू-धूकर जली कार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धू-धूकर जली कार

सन्तोष कुमार यादव

गुडग़ांव:- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार दोपहर एक चलती हुई वैगन आर कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस बीच कार पूरी तरह जल गई।

दरअसल, दिल्ली में रहने वाला आमिर अपनी वैगनार कार से किसी काम से गुडग़ांव कोर्ट की ओर आ रहा था। करीब चार बजे दिल्ली से गुरुग्राम लेन में हाईवे पर कार के बोनट से धुआं उठता हुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत कार को एक तरफ ले जाकर रोका और कार से बाहर आ गए। कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। सेक्टर-29 दमकल केंद्र फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच कार आग से पूरी तरह जल गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *