हंगामा कर रहे शराबी ने पुलिसकर्मी को पीटा

हंगामा कर रहे शराबी ने पुलिसकर्मी को पीटा

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- हंगामा कर रहे शराबी को रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। शराबी ने पुलिसकर्मी को ही पीट दिया। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सिपाही विनाेद अपने साथी एसपीओ के साथ सेक्टर-56 थाना एरिया में गश्त पर थे। इस दौरान सेक्टर-56 में एक शराबी हंगामा करते दिखाई दिया। इसे जब रोकने का प्रयास किया तो यह पुलिसकर्मियों को गाली देने लगा। मना करने पर इसने एसपीओ को पीटने के साथ ही उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इस पर उसे साथी पुलिसकर्मियों ने काबू किया और उसके खिलाफ सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई है जो एक पीजी में काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *