ग्राम पंचायत में हुआ चौपाल का आयोजन, ग्राम प्रधान की मौजूदगी में अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- ग्राम पंचायत स्यवानी खुर्द में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल खंड विकास अधिकारी मऊरानीपुर विशाल सिंह व ग्राम प्रधान सुधीर कुमार यादव की अध्यक्षता में कराई गई। जिसमें तकनीकी सहायक दिलीप श्रीवास्तव व ग्राम सचिव अनिल कुमार व रोजगार सेवक अनिल कुमार पंचायत सहायक कशिश मौजूद रहे। जिसमें ग्राम पंचायत की सभी समस्याओं पर चर्चा की गई और उन पर विशेष रूप से विचार किया गया तथा उनका निस्तारण किया गया। ग्राम चौपाल का संरक्षण आयुष यादव, जितेंद्र कुमार यादव, विकास आर्य अंशुल आर्य के द्वारा किया गया। जिसमें ग्राम के समाजसेवी बिहारी लाल यादव ने ग्राम के चक रोड की मरम्मत व पक्का करने की मांग की और रामबगश यादव ने ग्राम की नालियों के सुधार के लिए मांग की और इसी प्रकार चौपाल में मौजूद अन्य ग्राम वासियों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। ग्राम चौपाल में ग्राम के धीरेंद्र सिंह यादव, रघुवीर सिंह,महीपत सिंह यादव,अतर सिंह महाराज,मजबूत सिंह,उमेश यादव,बिहारी लाल आर्य कोटेदार,आसाराम आर्य,रामोले आर्य,विशाल आर्य,छेदमी लाल,चंद्रभान अहिरवार,नरेंद्र झा,चिरंजी लाल,सफाई कर्मी रतीराम,महिला मेट मोहिनी,किशोरी लाल आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
