प्रबंध निदेशक विद्युत निगम उत्तर प्रदेश के द्वारा उपभोक्ताओं को केवाईसी के लिए किया गया जागरूक।

मनोज कुमार (झांसी)

 

झांसी:- शासन द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने हेतु विद्युत उपभोक्ता पहचान और समाधान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा। जिसके तारतम्य में उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर आई ए एस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर चल रहे उपभोक्ता पहचान पखवाड़ा का जायजा लिया गया। जिसके क्रम में चिरगांव रामनगर तिराहा पर जाकर उपभोक्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उपभोक्ताओं के केवाईसी कराएं। जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके। जिससे सभी उपभोक्ताओं को मोबाइल पर सभी प्रकार की जानकारी अपडेट हो सके। बिजली बिल से लेकर बिजली की कटौती बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक राजस्व वसूल की जाए एवं अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मुख्य अभियंता पार्थिव सिंह, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण सरीन अग्रवाल, ऐनल ओड़ा अधीक्षण अभियंता, चंद्रजीत प्रसाद अधीक्षण अभियंता एवं उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, लाइनमैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *