डीसी ने विकिपीडिया की तर्ज पर ग्रामपीडिया वेबसाइट का किया शुभारंभ।

डीसी ने विकिपीडिया की तर्ज पर ग्रामपीडिया वेबसाइट का किया शुभारंभ।

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- गांव से जुड़ी सूक्षम जानकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने व गांव की युवा शक्ति को गांव की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराने के लिए डीसी निशांत कुमार यादव ने जिला के सोहना ब्लॉक में विकिपीडिया की तर्ज पर ग्रामपीडिया वेबसाइट का शुभारंभ किया। ऑस्टेरे सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से यह कार्यक्रम सोहना स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया था।

डीसी निशांत कुमार यादव ने ग्रामपीडिया वेबसाइट का शुभारंभ करने उपरांत वहां उपस्थित सोहना ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया पोर्टल निश्चित रूप से गांवो की संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। ग्रामपीडिया वेबसाइट एक अभिनव पहल है जो गांवों में सतत और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के समग्र लक्ष्य में योगदान देने वाले शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और ग्रामीण विकास में रुचि रखने वाले अन्य हितधारकों के लिए एक मूल्यवान उपकरण होगा। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामपीडिया वेबसाइट पर गांव से जुड़ी प्रत्येक जानकारी लोकेशन सहित उपलब्ध कराई गई है। जिसमें गांव की आबादी, कुल क्षेत्र, गांव में उपलब्ध संसाधन व सुविधाओं सहित गांव के जनप्रतिनिधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

गांव के विकास में मिलेगी मदद डीसी ने कहा कि वेबसाइट पर संबंधित पंचायत से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध होने से गांव में नई विकास परियोजनाओं को शुरू करने में भी आसानी होगी। वेबसाइट पर सभी संबंधित गांव अपनी विकास परियोजनाओं की जरूरतों को स्वयं अपलोड कर सकेंगे ताकि सीएसआर फण्ड के तहत औद्योगिक संस्थानों को भी अपनी सुविधा व बजट के हिसाब से गांव का चयन करने में आसानी रहेगी। यह ग्राम पंचायत का खुद का पोर्टल होगा जिस पर ग्रामवासी अपने गांव के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी व मानचित्र सहित अपलोड कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लांच किया:-

सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह ने कहा कि सोहना ब्लॉक में इस कार्यक्रम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लांच किया गया। जिसे बाद में विस्तार देते हुए जिला के सभी ब्लॉक में शुरू किया जाएगा। यह वेबसाइट उन लोगों के लिए भी एक अच्छी पहल साबित होगी जो जीवनयापन की तलाश में गांव से दूर जा चुके हैं। लेकिन अब वे पुनः अपनी गांव की मिट्टी से जुड़कर गांव के विकास में अपना योगदान देने के इच्छुक हैं। इस अवसर पर जिला परिषद के वाईस चेयरमैन ओमप्रकाश, पंचायत समिति सोहना के वाईस चेयरमैन महेश खटाना, सोहना के तहसीलदार लच्छीराम, बीडीपीओ हितेश कुमार, ऑस्टेरे सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड से सीईओ शिखिर गुप्ता, सीटीओ एमआर राहुल टेनी, बिजनेस एनालिस्ट एमआर गोविंद शर्मा, डेवलपर मनोज जोशी, अक्षत शर्मा, दीपशिका सिंह सहित सोहना ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आए पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *