प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग ने की सारस की गणना

जीत नारायण

लखनऊ:- प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि राज्य पक्षी सारस की गणना हेतु डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह आज प्रातः 11ः00 बजे एक कार्यशाला का आयोजन अरण्य विकास भवन, 21/475 इन्दिरा नगर, लखनऊ स्थित वन निगम के सभागार में लखनऊ विश्वविद्यालय, की प्रोफेसर डा0 अमिता कनौजिया एवं उनकी टीम के सहयोग से वन व वन्य जीव विभाग द्वारा आयोजित करते हुए डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा कार्यशाला में सारस पक्षी के संरक्षण व व्यवहार व अन्य सभी प्रासंगिक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए दिनांक 26 एवं 27 जून, 2023 को आयोजित होने वाली सारस गणना की तैयारी व रणनीति तय करते हुए समस्त अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में अवध वन प्रभाग, लखनऊ के अन्तर्गत विभिन्न रेंजो मंे हुयी सारस गणना में कुल 126 वयस्क एवं 05 किषोर सारस देखे गये, जिसमें सबसे अधिक सारस लखनऊ रेंज के महदोइया सेक्शन में 65 वयस्क एवं 02 किशोर सारस देखे गये। इसी प्रकार कुकरैल रेंज में 04, बी0के0टी0 रेंज में 31, मलिहाबाद रेंज में 04, सरोजनीनगर रेंज में 02 वयस्क व 02 किशोर, मोहनलालगंज में 20 वयस्क एवं 01 किशोर सारस पक्षी ग्रीष्मकालीन गणना में पाये गये। क्षेत्रीय वन अधिकारियों द्वारा सारस गणना के दौरान स्थानीय निवासियों को सारस पक्षी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सारस पक्षी के संरक्षण के बारे में विस्तार से बताते हुए जागरूक किया गया।
डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि सारस गणना कार्य में अवध वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी, सहित समस्त रेंजो के क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन दरोगा, वन रक्षक तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं बर्ड वाचर्स, पक्षी प्रेमी आदि सहित स्थानीय लोगों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *