News

पडुवा बाबा मंदिर पर कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हौरी सुहागी में स्थित पडुवा बाबा के प्रांगण में श्रीमद् भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आज श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्राम वासियों के साथ क्षेत्रवासी महिला एवं पुरुष मौजूद रहे। आपको बता दें कि पडुवा बाबा मंदिर पर सदियों से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय विशाल मेले का आयोजन होता आ रहा है। तो इस बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी उक्त मंदिर पर किया जा रहा है। आज कलश यात्रा में समस्त ग्राम वासियों के साथ मुख्य रूप से देवरिया महाराज, भैयालाल महाराज, डॉक्टर गोरेलाल कुशवाहा, मंजू कुशवाहा, राधेलाल, राम जी, काशीराम, धीरेंद्र कुशवाहा, विजय कुशवाहा कपिल तिवारी, सुरेश रोजगार सेवक, मुकेश बाबू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *