कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच डाक्टरों की हड़ताल
कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच डाक्टरों की हड़ताल

सन्तोष कुमार यादव
गुड़गांव:- बुधवार को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हरियाणा सिविल मैडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के पदाधिकारियों ने गुडगांव सहित पूरे हरियाणा में हडताल की। इस दौरान ना मरीजों को परामर्श दिए गए ना तो किसी मरीज की जांच की गई।
बुधवार को अस्पताल में आए मरीजों की जांच नही होने से सैकडों की संख्या में मरीजों को बैरंग वापस लौटना पडा। जिसकी वजह से जांच व परामशर् के लिए लोगों को घंटो भटकना पडा। इतना ही नही ओपीडी व जांच बंद होने की वजह से कई मरीजों को भटकना पडा। जबकि कई ऐसे मरीज भी रहे पूरे दिन अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। इस दौरान ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बाधित रही। वहीं, जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को भी इस बार डॉक्टर नजरअंदाज करने को तैयार हैं हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो अगर उनकी मांगों का 48 घंटे में समाधान न किया गया तो वह शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
क्या है एसोसिएशन की मांगें
एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो वह पिछले काफी समय से वह सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग कर रहे है कि हरियाणा में डॉक्टरों का स्पेशल कैडर बनाया जाए। इसके अलावा एसएमओ की सीधी भर्ती बंद हो व पीजी कोर्स में 40 प्रतिशत वेटेज दी जाए।
वर्जन
हरियाणा सरकार व स्वास्थ्य विभाग हमारी मांगों को गौर नही कर रहा है। जिसके चलते मजबूरी में डॉक्टर को हड़ताल जैसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। हमे मरीजों के हित में काम कर रहे है। उनसे हमारा कोई कोई भेंदभाव व ईष्या नही है।” डा केशव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचसीएमएसए गुडगांव
