श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया भगवान का जन्मोत्सव

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी
झांसी- मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में हनुमान जी की जयंती पर क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों पर हुए अनेक धार्मिक कार्यक्रम जिसमें बजरंग सेना के भक्तों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग। ग्राम भण्डरा स्थित नर सिंह मंदिर एवं प्राचीन हनुमनलाल मंदिर परिसर में ग्राम के युवाओं द्वारा सुंदरकाण्ड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इससे पहले मंदिर को विशेष साज सज्जा से सजाया गया तथा बीर बजरंगी का भव्य श्रृंगार मंदिर के पुजारी द्वारा किया गया। इस दौरान सत्यनारायण महाराज, लखन पटेल, लक्ष्मी प्रसाद परिहार, मनोज पटेल, लल्लूराम सैन, जागेश्वर प्रजापति, मुकुंदीलाल पटेल, चंद्रभान पटेल, मौनू पटेल, भूपत सिंह पटेल, बाबूजी पटेल, भरत पटेल आदि विशेष सहयोगी मौजूद रहे। इसी प्रकार क्षेत्र के ग्रामों में भी हनुमतलाल जी की जयंती मनाई गई।
