मां की पुण्य स्मृति में जरूरतमंदों को किया गया दान।
इटैलिया परिवार ने किया कंबल का वितरण जरूरतमंदों के चेहरे खिले।
अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो (झांसी मंडल)
झांसी:- कस्बा रानीपुर में लहरी इटैलिया हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर जे पी इटैलिया ने अपनी मां स्वर्गीय रामकुँवर की पुण्य स्मृति में शिविर लगाकर लगभग 500 सौ से अधिक असहाय गरीब वृद्ध जनों को कंबल वितरित किये। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जयप्रकाश इटैलिया ने मां के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब तिवारी ने की विशिष्ट अतिथि विनीत कुमार श्रोत्रिय रहे। कार्यक्रम के आयोजक पार्षद चंद्रप्रकाश इटैलिया एवं चंद्रशेखर इटैलिया ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों की सेवा सहायता करना यज्ञ के समान पुण्य कार्य होता है। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों को ऐसे ही पुण्य कार्य करना चाहिए। पंडित विनीत कुमार ने कहा कि वैसे तो हर दान गुणकारी होता है, लेकिन मकर संक्रांति के दिन किया गया यह कार्य और भी फल दायी होता है। हमेशा असहाय लोगों की सेवा करना चाहिए, क्योंकि गरीबों के दिल से मिलने वाली दुआएं उज्जवल भविष्य के लिए सार्थक सिद्ध होती हैं। पार्षद राजाराम कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों पर मां बाप और पूर्वजों का आर्शीवाद होता है। वह जीवन के रण में कभी असफल नहीं होते हैं। इसीलिए अपने माता-पिता की सेवा के साथ-साथ गरीबों असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म पुण्य का कार्य है। ऐसे कार्यों से समाज में संस्कार का दीप प्रज्वलित होता है। जिसकी रोशनी में परिवार में खुशियों के पुष्प खिलते है। आभार आलम चंद इटैलिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु राय ने किया।
