हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर लगा आयुष्मान भव शिविर

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- ग्राम पंचायत देवरीसिंहपुरा के हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर आयुष्मान भव: साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड 6 यूनिट से ज्यादा पात्र लाभार्थी के आयुष्मान कार्ड बनाकर उनके परिवार के मुखिया व परिवार के हर सदस्य का ₹500000,(पांच लाख) का निशुल्क इलाज किया जाना संभव हो सके , उक्त आदेश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय के अदेशानुसार कैंप आयोजित किया गया, स्वास्थ मेला में 48 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं गए, सी एच ओ,सोनू बघेल , ए एन एम,पुष्पा सेन,ग्राम पंचायत की “आशा”हीरा देवी, ललिता देवी, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, सुखदेवी, एवम् रामदास आर्य, कैलाश, जमुना प्रसाद आचार्य, रामकुवर,गोविंद दास सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *