मोबाइल टावर से दर्जनों बैटरी हुईं चोरी

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी
झांसी-मऊरानीपुर तहसील के ग्राम पंचायत बसरिया तथा भदरवारा के बाहर एकांत में बने एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावरों से अज्ञात चोरों द्वारा 48, 48 बैटरियां को गत रात्रि में चोरी कर लिया गया है। जिससे संबंधित कर्मचारियों ने मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।
