ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी,मचा हड़कंप

नदीम अहमद ( ब्यूरो गोंडा)

गोंडा।शिकायत के प्रकरण में ड्रग इंस्पेक्टर रजिया बानो ने गोंडा के जेल रोड स्थित मेडिकल स्टोर का औचक निरिक्षण किया निरीक्षण के दौरान तीन प्रतिष्ठान,पांडे फार्मेसी नेशन मेडिकल स्टोर,एवम राजेश मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया नेशन मेडिकल स्टोर में अनियम्मता पाए जाने की कारण एवं मौके पर फार्मासिस्ट उपस्थित न होने के कारन तत्काल प्रभाव से क्रय विक्रय रोका गया और प्रतिष्ठान को बंद करा दिया गया,साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है निरीक्षण किये गए प्रतिष्ठानों से चार नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया औचक निरीक्षण के दौरान बंद किए गए मेडिकल स्टोरों,को कारण बताओ नोटिस जारी कर सारे अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *