सीडीओ के औचक निरीक्षण से जिला कुष्ठ कार्यालय में मचा हड़कंप।

 

संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)

 

देवरिया:- मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गुरुवार पूर्वान्ह 11.30 बजे विकास भवन प्रांगण में स्थित जिला कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान कार्यालय के समस्त कर्मचारी कार्यालय के बाहर आग सेंकते हुए मिले सभी कर्मचारी, कार्यालय के अन्दर मात्र पीएमयू विवेक कुमार उपस्थित मिले। सीडीओ द्वारा उपस्थिति पंजिका निरीक्षण के दौरान में पाया गया कि जिला कुष्ठ अधिकारी, देवरिया नियमित रूप से इस कार्यालय में नहीं बैठते, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों में मुख्य रूप से उपेन्द्र दत्त राय, महाशय प्रसाद तिवारी एनएमएस, अंजनी किशोर श्रीवास्तव, (06 जनवरी 2023 से लगातार अनुपस्थित मिले, वहीं स्वीपर जुबैदा खातून के उपस्थिति कालम में उपस्थित बनाया गया है, परंतु सीडीओ के बुलाए जाने पर अनुपस्थित पायी गयीं सफाई कर्मचारी। कार्यालय स्टाफ द्वारा बताया गया कि स्वीपर नहीं आती हैं इनके स्थान पर इनके पति द्वारा सफाई कार्य किया जाता है, सीडीओ रविन्द्र कुमार ने कहा कि यह स्थिति शासकीय नियमों के विपरीत है। जिला कुष्ठ अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया है कि इस संबंध में उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही करते हुए अपनी स्पष्ट आख्या तीन दिनों के अन्दर प्रेषित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिला कुष्ठ अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का एवं अंजनी किशोर श्रीवास्तव का 6 जनवरी से 12 जनवरी तक का वेतन बिना मुख्य हमारे अनुमति के नहीं देने तथा अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *