जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल ,भाजपाइयों ने किया खुशी इजहार।

संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल ,भाजपाइयों ने किया खुशी इजहार।

देवरिया:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह के नेतृत्व में औराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जे पी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उनका कार्यकाल बढ़ाये जाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में 2023 और 24 में देश के अंदर होने वाले सभी चुनावों में पार्टी जीत का परचम लहरायेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जेपी नड्डा विद्यार्थी परिषद से पार्टी के निचले स्तर पर काम करते हुए पार्टी के पुनः अध्यक्ष बनाये गए है, जिससे परिलक्षित होता है कि उनके पास संगठन को संगठित रखने अपार अनुभव है और उनके अनुभव का लाभ देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। कुशल रणनीतिकार हैं नड्डा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जेपी नड्डा मृदुभाषी,मिलनसार और कुशल रणनीतिकार है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता के सुख दुख को अपना सुख व दुख समझते हैं। सर्व शूलभ राजनेता हैं जेपी नड्डा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बराबर विभिन्न माध्यमों से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहते है। देश का कोई भी कार्यकर्ता बहुत ही आसानी से उनसे मिल सकता है और बेझिझक अपनी बात कर सकता है। इस दौरान जिलामंत्री मारकंडेय गिरी,भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा,सोशल मीडिया प्रमुख तेजबहादुर पाल,अजय दूबे वत्स,अनुपम सिंह,अजय पाण्डेय, शुभम मनी त्रिपाठी, वीरेंद्र जायसवाल,प्रभाकर तिवारी,आरती देवी आदि मौजूद रहीं।
