किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग।

परमात्मा मौर्य संवाददाता (गोंडा)
गोंडा:- इटियाथोक थाना क्षेत्र के सरयू नहर पुल के पास सिसई बहलोलपुर स्थित किराने की दुकान अज्ञात कारणों से आग लग गई दुकान में रखे सिलेंडर मे आग लगने से सिलेंडर फट गया जिसके कारण किराने की दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया इस बारे में जानकारी देते हुए दुकानदार बेनीपुर बहुता निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद ने बताया सरयू नहर पुल के पास उनकी किराने की दुकान है देर रात दुकान बंद करके सो गए अचानक उनकी आंख खुली दुकान में तेज लपटें निकल रही थी इसी बीच दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया काफी मेहनत करने के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था उन्होंने बताया कि लगभग ₹1 लाख के आसपास का नुकसान होने की संभावना है आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है जानकारी देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया समाचार लिखे जाने तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
