उ0प्र0 पुलिस रेडियो मुख्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह

जीत नारायण
लखनऊ:- उ0प्र0 पुलिस रेडियो मुख्यालय में दिनांक 01-03 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुए “स्थापना दिवस समारोह” में दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को असीम अरूण, मा0 मंत्री, समाज कल्याण, उ0प्र0 सरकार ने जगदीश चन्द्र बोस प्रदर्शनी का भ्रमण कर प्रत्येक स्टॉल पर जाकर नवीनतम दूरसंचार उपकरणों, सीसीटीवी की जानकारी ली भ्रमण के दौरान डा० संजय तरडे, पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार ने
प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए तकनीकी स्पष्ट की गयी। असीम अरूण, मा0 मंत्री जी द्वारा ”पुलिस रेडियो कर्मियों ओर संचार उपकरणों का यूपी-112 एवं सेट सिटी में योगदान एवं भूमिका” विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में मॉडरेटर के रूप में कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी-112, एस0पी0 सिंह एवं श्रीमती सुनीता शर्मा, उपमहानिरीक्षकगण सम्मिलित रहे।
डा0 संजय तरडे, पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, उ0प्र0 द्वारा पैनल के सदस्यों एवं सभागार में उपस्थित दर्शकों को “स्थापना दिवस” के सम्बन्ध में तथा उ0प्र0 में वर्ष 1938 से हुए वायरलेस संचार परीक्षण होने पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की।
श्री राघवेन्द्र द्विवेदी, राज्य रेडियो अधिकारी एवं पेनल के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए 1961 में कन्ट्रोल रुम की स्वीकृति से लेकर यूपी 112 के गठन एवं वर्तमान तक की स्थिति बताया।
अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी 112 द्वारा यूपी-112 के उच्चीकरण हेतु योजना में ओला, उबर जैसी रोयल टाइम पीआरवी ट्रेकिंग सुविधा कॉलर को उपलब्ध होने साथ ही सवेरा योजना, महिला पीआरवी, फायर, जीआरपी, एम्बुलेन्स-108, महिला हेल्प लाइन-181, 1090, साइबर क्राइम, आदि सेवाओं के यूपी 112 में इन्टीग्रेशन असीम अरुण, मा0 मंत्री जी द्वारा आपातकालीन सेवाओं में सुधार हेतु बसों में लगाये गये पैनिक बटन की डिजाइन का , 112 लिंक सेवा, पीआरवी रिस्पांस समय और कम करने, ओला टैक्सी में 112 सेवा हेतु इमरजेन्सी बटन की व्यवस्था, जोमेटो / स्वीगी जैसी सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने एवं एक्सीडेंट डाटा कलेक्शन करने, गूगल द्वारा एन्ड्रायड ऑपरेटिंग प्रणाली की कॉल का लोकेशन उपलब्ध कराने, नागरिक सुविधाओं हेतु प्रस्ताव तैयार करने, पुलिस व्हीकल्स का कस्टमाइज्ड डिजाइन तैयार करने, 112 सेवा की सीआरपीसी में कानूनी वैधता स्थापित कराने जैसे उपायों पर विचार करने के सुझाव प्रस्तुत किये और
पुलिस रेडियो द्वारा कॉवड़ यात्रा 2023 में श टू टॉक ओवर सेल्युलर (पीओसी) प्रणाली के सफल प्रयोग की सराहना की गयी तथा वाराणसी में इसके प्रयोग के आशातीत परिणामों की अपेक्षा करते हुए उ0प्र0 पुलिस में विभिन्न पदों एवं पुलिस रेडियो विभाग में पुलिस महानिरीक्षक पद पर दी गयी अपनी सेवाओं का उल्लेख करते हुए पुलिस कन्ट्रोल रूम की प्रभावशीलता एवं उसमें रेडियो कार्मिकों द्वारा दिये गये प्रभावशाली एवं उत्कृष्ट योगदान का प्रमुखता से उल्लेख करते हुए समाज कल्याण विभाग की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाये जाने हेतु एक कन्ट्रोल रूम बनाये जाने का उल्लेख करते हुए उसमें पुलिस रेडियो अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग की अपेक्षा की। इस संपूर्ण कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भी काफी संख्या में प्रदर्शनी भ्रमण किया गया।दिनांक 1 अक्टूबर को मा0 मुख्यमंत्री जी ने ” जगदीश चन्द्र बोस की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी” का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराने के निर्देश दिये गये थे।
