अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह।

 

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो (झांसी मंडल)

 

झांसी:- रानीपुर नगर के नझाई बाजार में विधायक सहित अपना दल के नेताओं का सम्मान किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उक्त सम्मान समारोह नगर के व्यापारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ रश्मि आर्य पप्पू सेठ, अहमद खान मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच अपना दल एस, दीपमाला कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच का आयोजक पूर्व चेयरमैन रामसखी शालिगराम आर्य तथा व्यापारियों ने साल, पगड़ी पहनाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ रश्मि आर्य पप्पू सेठ विधायक मऊरानीपुर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगी। इसके पहले जो कार्य अधूरी रह गये हैं वह कार्य भी होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनके कार्यकाल में विकास कार्य देखा हैं। पिछले कार्य काल में जो विकास कार्य हुए हैं सभी के सामने हैं। ओवर ब्रिज मऊरानीपुर, गुरसराय मऊरानीपुर रोड सहित अनगिनत विकास कार्य हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपना दल एस मजबूत दल है तथा 10 साल से भाजपा के साथ गठबंधन जारी है। उन्होंने रानीपुर के विकास के बारे में कहा कि चेक डैम में गेट लगवाया जाएगा। जिससे गंदगी निकल जाएगी तथा लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा। इसके अलावा शिवालय से लुहरगांव तक बाईपास रोड बनेगा। जिसके बन जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। वह जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी। 

अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक अहमद खान मंसूरी ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ी है। आज अपना दल प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। लोगों की जो भी समस्याएं हैं उसके निस्तारण के लिए संघर्ष कार्य करेंगे। सभा को महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा, अशोक सिंह राजावत आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शालिगराम आर्य, प्रमोद नौगरइया, निक्की श्रोत्रीय, वैभव चऊदा, चांद खा, शकूर खान, पप्पू भाई मंसूरी, छोटेलाल, बबलू रंग वाले, मानवेंद्र सिंह शीलू, संजू शर्मा, मनोहर वैद्य, राजेंद्र, शक्ति राय, दीपक खरे पार्षद, भज्जू खरका, भागीरथ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *