News

उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के युवा मिले राजकोट विधायक से।

आर पी सिंह वरिष्ठ संवाददाता

 

गुजरात राजकोट:- सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उनका पूरा कैबिनेट वरिष्ठ अधिकारियो के साथ इन दिनों देशभर के विभिन्न राज्यों से लेकर विदेशों तक इन्वेस्टर सम्मिट के लिए विभिन्न उद्योगपतियों को आमंत्रित कर रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के युवा उद्यमियों ने भी इन्वेस्टर समिट को सफल बनाने और प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योगो की स्थापना का बीड़ा उठाया है। एक ऐसे ही उद्योपति हैँ राजधानी लखनऊ के रुद्रेश प्रताप सिंह जो प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में कहीं न कहीं उद्योग जगत को एक नई मंजिल तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ कदम से कदम मिलाते हुए इन दिनों गुजरात में विभिन्न उद्योग जगत के जाने माने व्यक्तियों से मिल के उन्हें उत्तर प्रदेश में अपनी इकाईयो की स्थापना के लिए प्रेरित करने गए हैँ। इसी कड़ी में फ्यूजन प्लास्टोमेट के निदेशक रूद्र प्रताप सिंह एवं अविनाश कुमार सिंह ने गुजरात के राजकोट में जाकर वहां के दक्षिण से विधायक रमेश भाई से मिलकर उद्योग को बढ़ावा देने और विभिन्न सामाजिक कार्यों पर चर्चा की। इसके साथ ही रूद्रेश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश में उद्योग जगत की नवीन संभावनाओं तथा आर्थिक मुद्दों पर राजकोट दक्षिण से विधायक रमेश भाई तिलारा से चर्चा एवं विभिन्न मुद्दों पर एमओयू किया। फोन पर बात करने पर रुद्रेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनका गुजरात आने का मुख्य मकसद उत्तर प्रदेश में नवीन उद्योगों को बढ़ावा देना है। जिसके चलते उन्होंने गुजरात के विभिन्न उद्योगपतियों से उत्तर प्रदेश में नवीन उद्योगों की संभावनाओं पर चर्चा की है। उनका मानना है कि आने वाले सालों में उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से देश का एक प्रमुख राज्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *