महिला शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- महिला शक्ति मिशन के तहत सकरार थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार एवं महिला सिपाही उपासना, संजना गौतम, सपना गौतम महिला कांस्टेबल के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय लुहारी में अध्ययनरत छात्राओं एवं ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा के गुर सिखाए। महिला सिपाहियों के द्वारा सभी को जागरूक करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की छींटाकशी छेड़खानी या फिर सोशल मीडिया से परेशान करना या पर किसी प्रकार का संदेह होता है तो तत्काल 1090,112, 181,102,1076,1098 आदि नंबरों पर फोन करके तत्काल सूचना दे सकते हो एवं सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
जिस नंबर पर आप सूचना दी जाएगी उस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं आप चाहे तो थाना पर भी आकर अपनी समस्या से संबंधित अधिकारी को अवगत करा सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभु दयाल कुशवाहा, हेमलता दोहरे, प्रियंका राय एवं पुलिस बल आदि मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *