राष्टीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव बने हर्ष चौधरी।

परमात्मा मौर्या संवाददाता (गोंडा)
गोंडा:- बहराइच मार्ग पर मल्लापुर में शनिवार को हर्ष चौधरी का स्वागत किया। राष्टीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर ने कार्यकारणी में बड़ा बदलाव किया है। युवा जिला अध्यक्ष हर्ष चौधरी को प्रदेश महासचिव बनाया गया महिपाल तोमर ने बताया हर्ष चौधरी ने मल्लापुर में मेहनत करके राष्ट्रीय किसान यूनियन की बड़ी टीम बनाई और किसानों मजदूरों की आवाज बने उनके लिए काम किया इसी लिए प्रदेश की जिमेदारी दी युवा जिला मीडिया प्रभारी रामा अवतार गौतम ने बताया कि हर्ष चौधरी बड़े ही मेहनती व युवाओ के चहेते है उन्होंने हम सबको जोड़ के युवाओं की टीम बनाकर किसानों मजदूरों की आवाज उठाने का काम किया है हमे पूरी उमीद है पूरे प्रदेश में किसानों मजदूरों युवाओ के मुद्दे उठाएंगे ओर उनका साथ देंगे जिला अध्यक्ष थान सिंह पहलवान व युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने भी हर्ष चौधरी को बधाई दी व जोरदार स्वागत किया। मथुरा के इन नौजवानो को बड़ी जिमेदारी दी प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र चौधरी, युवा आगरा मंडल अध्यक्ष लव चौधरी, युवा प्रदेश सचिव विकास ठाकुर बने। राष्ट्रीय किसान यूनियन के पदाधिकारी स्वागत में मौजूद रहे प्रधान दिनेश मास्टर, राहुल कुन्तल, चंद्रसेखकर पहलवान, विपिन सिंह कुन्तल, निशांत चौधरी, पवन कुन्तल, राहुल चौधरी, राज सिरोही, मनीष चौधरी, अंकित शर्मा, तेजवीर राय, विष्णु रावत, प्रताप ठाकुर, बीरपाल सिंह, और राजू चौधरी आदि पदाधिकारी गण शामिल रहे।
