कबूतर डेरा पर छापामार कार्रवाई कई महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

अनुज श्रोत्रिय
झांसी- ग्राम तेन्दौल में कबूतरा डेरा पर पुलिस ने छापामारी कर 3 महिलाओं को 450 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार, मामला हुआ दर्ज
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस व पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली अरुण कुमार चौरसिया के पर्वेक्षण और बरुआसागर थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना बरुआसागर पुलिस टीम एवं आबकारी की संयुक्त टीम के द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे विगत दिवस ग्राम तेन्दौल में कबूतरा डेरा पर छापेमारी कर श्रीमती मीरा पत्नि स्व इन्दल, श्रीमती रुबी पत्नि विजय कुमार एवं श्रीमती मोनिका पत्नि सुशील निवासीगण ग्राम तेन्दौल कबूतरा डेरा को अलग अलग प्लास्टिक के ड्रमो मे कुल 450 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा 3 हजार किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने आज उक्त तीनों आरोपियों महिलाओं के खिलाफ धारा 60 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, चन्दन सरोज, सिपाही कुलदीप यादव, अजय कुमार, रुम सिंह, महिला सिपाही सविता यादव, स्नेहलता, आबकारी निरीक्षक नीलम सिंह प्रवर्तन दल क्षेत्र द्वितीय झाँसी, आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह प्रवर्तन दल क्षेत्र सदर झाँसी, रामआधार पाल प्रवर्तन क्षेत्र प्रथम झाँसी, हैड कांस्टेबल आबकारी सूर्य प्रकाश शुक्ला, ध्रुवराज सिंह, सिपाही आबकारी सूरज पाल सिंह, प्रीतपाल सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह सहित आदि पुलिस बल और आबकारी की टीम मौजूद रही।
