पत्नी के वियोग में पति ने लगाई फाँसी ,मचा हडकंप

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम

गोण्डा:- नगर कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपने पत्नी के वियोग में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। पिछले तीन माह से पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के महराज गंज निवासी 32 वर्षीय गिरजेश सोनी पुत्र इंद्र मणि सोनी ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा लिया। मृतक गिरजेश सोनी की पत्नी पिछले तीन माह पहले घर मे किसी बात को लेकर झगड़ा किया था। तीनो बच्चों को साथ मे लेकर मायके चली गई थी। कुछ दिनों पूर्व ही मायके बच्चों को लेने भी गया था। पत्नी ने आने से मना कर दिया था। बच्चों को भी नही भेजा। मृतक गिरजेश सोनी घर मे अकेला ही रहता था। मृतक के भाई भानु सोनी ने बताया कि उस ने अपने पत्नी से मोबाइल पर काफी देर तक बात चीत किया था। इस के बाद भी घर आने से मना कर दिया था। उस ने अपने बहनोई को फोन कर के बताया था कि वह फाँसी लगा कर आत्महत्या करने जा रहा है। इस के बाद उस ने फाँसी लगा लिया। मोबाइल पर बात होने के बाद बहनोई घर पर आया तब तक उस ने फांसी लगा लिया। उस को बचाने के लिए पखे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर आये। चिकित्सक ने देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *