सन्त शिरोमणि कबीर साहेब महाविद्यालय बम्होरी सुहागी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- सन्त शिरोमणि कबीर साहेब महाविद्यालय बम्होरी सुहागी रानीपुर झांसी परिसर में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से ध्वजारोहण किया गया। जिसमें ध्वजारोहण महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र आर्य के द्वारा किया गया। महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में मेरी माटी मेरा देश के तहत हाथों में दीपक लेकर पंच प्रण की शपथ सभी महाविद्यालय सदस्य अतिथि गण एवं विद्यार्थियों के द्वारा ली गई तथा विद्यार्थियो के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
उपस्थित अतिथि गणों में नगर पंचायत रानीपुर के पार्षद रामकुमार बमोरिया, नितिन कुशवाहा, गोल्डी रतमेले, तेज सिंह सेन, हीरालाल खोइया एवं प्रबंध समिति सदस्य सतीश झा, आलोक जैन, राजाराम, काशीराम, जय हिंद, विक्की रतमेले, सरताज खान एवं महाविद्यालय स्टाफ में प्राचार्य कृष्ण मोहन बाजपेई, कमलेश आर्य, धर्मेंद्र सागर, नरेंद्र आर्य, आशीष, आशाराम, मुस्कान जैन, राखी ठगेले, हलीम खान, निशिकांत दुबे एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
