एक जिला एक उत्पाद के अर्न्तगत छोटे उद्यमियों को आत्म निर्भर होने की दी जानकारी।

जीत नारायण (ब्यूरो चीफ )

 

लखनऊ:- 17 दिसम्बर 2022 को प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चारबाग लखनऊ ओ0पी0 सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चारबाग लखनऊ के प्रशिक्षणार्थियों को केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकाक्षी योजना के तहत ”आत्मनिर्भर भारत” ”एक जिला एक उत्पाद” हेतु स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के लिये एक दिवसीय उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म लघु एव मध्यम उद्यम विकास कार्यालय (MSME) कानपुर एवं जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्रधानाचार्य ओ0पी0सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अविनाश कुमार अपूर्व, सहायक निदेशक, सूक्ष्म लघु एव मध्यम उद्यम विकास कार्यालय (MSME) कानपुर ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षार्थियों को MSME की परिभाषा तथा MSME से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया तथा प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार पाने वाले नहीं अपितु रोजगार प्रदान करने वाले अर्थात उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। ओ0पी0 सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बैंक ऑफ इण्डिया लखनऊ के अग्रणी जिला प्रबन्धक मनीष पाठक द्वारा स्वरोजगार/उद्यम लगाने हेतु बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया तथा उन्हें हर प्रकार की सहायता प्रदान किये जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पवन कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक, सूक्ष्म लघु एव मध्यम उद्यम विकास कार्यालय (MSME) कानपुर ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षार्थियों को डैडम् द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं सार्वजनिक खरीद नीति (Public procurement policy), जेम पोर्टल, समाधान पोर्टल, चैम्पियन सेल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। संतोष कुमार गुप्ता, अतिरिक्त संख्यकीय अधिकारी, जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र, लखनऊ द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकॉक्षी योजनायें एक जिला एक उत्पाद, विश्वकर्मा सहायता योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अन्त में जी0आई0टी0आई0, के प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियों को स्वःरोजगार हेतु सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम लगाये जाने हेतु प्रेरित करके प्रशिक्षणार्थियों से प्रतिबद्धता लेते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं वक्तागणों का धन्यवाद ज्ञापित करके कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *