शीघ्र होगा इंटर कॉलेज और गौशाला का निर्माण-विधायक प्रतिनिधि।

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (झांसी)

 

झांसी:- जिले के सबसे पिछड़े ग्राम पंचायत भानपुरा में इंटर कॉलेज एवं गौशाला का निर्माण शीघ्र ही प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा। यह उद्गार मऊरानीपुर विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश ने ग्राम भानपुरा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित बसंत पंचमी के मेले का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती ग्राम के लिए जर्जर सड़क का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा साथ में भानपुरा में इंटर कॉलेज व गौशाला का निर्माण प्राथमिक के तौर पर किया जायेगा। इस दौरान प्रधान उमेश कुमार मिश्रा, प्रमोद पाठक, पन्नालाल पटेल, नरेंद्र चतुर्वेदी, हरिश्चंद्र द्विवेदी, मान सिंह राठौर, लोकेंद्र सिंह बुंदेला, बीरेंद्र गुप्ता, भगवत साहू, मयंक शर्मा, परमलाल कुशवाहा, संतोष सेठ, भागचंद, ठलू पटैरिया, संजीव देवलिया, अतरुप भास्कर, राहुल कुशवाहा, बिंनदावन, पम्मी, हरेंद्र मिश्रा, दशरथ, दद्दू यादव, परसुराम, भजन, कमलापति, हिमांशु सैन, भानप्रताप, हरदयाल, सत्यप्रकाश, मनीष, केदारीलाल आदि मौजूद रहे। संचालन करते हुए हरिश्चंद्र द्विवेदी ने बताया कि 28 जनवरी को दिन में मेले के साथ लोकगीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *