दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करोड़ की जगुआर जलकर हुई खाक।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करोड़ की जगुआर जलकर हुई खाक।

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव- गुरुग्राम के दिल्ली जयपुर हाईवे पर मंगलवार को एक चलती गाड़ी आग का गोला बन गई। बता दें कि हाईवे पर मानेसर पॉलिटेक्निक के सामने चलती जगुआर गाड़ी में अचानक आग लग गई। करीब एक करोड़ रुपए की गाड़ी कुछ ही देर में पूरी तरह जल कर राख हो गई। बताया जा रहा है कि जगुआर गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

गनीमत ये रही कि कार चालक ने समय रहते गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। इस आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची, उससे पहले ही आग ने गाड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। गुरुग्राम में चलती गाड़ी में आग की दो दिन में यह दूसरी घटना है। गत सोमवार को भी गुरुग्राम के दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक चलती रेनॉल्ट की ट्राइबर गाड़ी में आग लग गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *