जवान की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु, गांव में छाया मातम

जवान की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु, गांव में छाया मातम

आकाश सिंह की विशेष रिपोर्ट

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव निवासी विनोद साहनी जम्मू कश्मीर के श्रीनगर आर्मी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। अवकाश लेकर 12अक्टूबर को घर आए थे। शनिवार की रात
किसी काम से मोटरसाइकिल से परतावल जा रहे थे।तभी पकड़ी दीक्षित मोड़ पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। गंभीर रुप से घायल जवान
को गोरखपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बीती रात मृत्यु हो गई। जवान का रविवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई।पत्नी विंध्यवासिनी फफक -फफक शव से लिपट दहाड़े मारकर रोने लगी।रविवार को सैकड़ों घरों में चूल्हे नहीं जले।
आर्मी के जवानों ने दी अंतिम विदाई
कुड़ा घाट गोरखपुर के आर्मी के जवान ने सैल्यूट देकर तथा तिरंगे में शव लपेट जवान को अंतिम विदाई दी गई। कैलाश साहनी का दूसरे नंबर का बेटा आर्मी का जवान मनोज बहुत ही मिलनसार था।घर आने पर सबसे मिलकर कुशल क्षेम की जानकारी लेते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *