पत्रकारों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया पुष्पेंद्र सिंह का जन्मदिन।

पत्रकारों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया पुष्पेंद्र सिंह का जन्मदिन।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों के साथ पहुंचे थाना प्रभारी काकोरी।

अभिषेक कुमार संवाददाता

लखनऊ। भव्य भारत चैनल के संपादक व हिन्दी दैनिक कैनविज टाइम्स समाचार पत्र के संवाददाता पुष्पेंद्र सिंह का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी काकोरी विजय कुमार यादव भी उपास्थित रहे।

आपको बता दें राजधानी लखनऊ में थाना ठाकुरगंज के अंर्तगत बालागंज के रहने वाले राकेश सिंह व पुष्पा सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष पश्चिम लखनऊ के सुपुत्र पुष्पेंद्र सिंह तेज तर्रार वरिष्ठ पत्रकार के जन्मदिन के मौके पर पत्रकार जगत की महान हस्तियों ने पहुंचकर जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ आगरा एक्सप्रेसवे के समीप मनाया। जिसमें तेज तर्रार वरिष्ठ पत्रकार जीत नारायण भाई हिंदी दैनिक किरण कमल समाचार पत्र एवं सीएम यूपी न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ, अभिमन्यु रावत नया भारत न्यूज़ चैनल के संपादक, चंद्रभान यादव संवाददाता जेके 24*7 चैनल, प्रद्युम दीक्षित संवाददाता आर्यन टीवी न्यूज़ चैनल, राहुल गुप्ता संवाददाता कैनविज टाइम्स हिंदी दैनिक समाचार पत्र, आलोक कुमार कश्यप संवाददाता सीएम यूपी न्यूज़ चैनल, अभिषेक कुमार विशेष संवाददाता सीएम यूपी न्यूज़ चैनल, राजू यादव कैमरामैन सीएम यूपी न्यूज़ व विजय मिश्रा आदि शामिल हुए। इस मौके पर बड़े भाईयों ने आशीर्वाद दिया और छोटे भाईयों ने गले लगाकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी व लंबी आयु की कामना की। वहीं पुष्पेंद्र सिंह ने सभी पत्रकार बंधुओ को धन्यवाद कहा। और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे ऐसे सच्चे और ईमानदार मित्र व उनका प्रेम मिलना बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *