फोटो अपलोड करने के विवाद में दोस्त को बेरहमी से पीटा

फोटो अपलोड करने के विवाद में दोस्त को बेरहमी से पीटा

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- मॉल में फोटो खींचने के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड करने को लेकर एक युवक को मॉल में बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक भी बनाया और उसे जान से मारने की भी धमकी दी। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले साहिल ने बताया कि वह 5 जनवरी को गुड़गांव के जेएमडी मॉल एमजी रोड पर आया था। यहां फोटो खींचने के बाद उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। आरोप है कि फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक व्यक्ति को नागवार गुजरा और उसने साहिल की बेहरमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया और मारपीट के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। एमजी रोड चौकी इंचार्ज एसआई बलराम का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *