कांवरियों को यात्रा के दौरान ना हो कोई परेशानी- आईजी

रोहित जयसवाल क्राइम ब्यूरो चीफ
नवाबगंज गोंडा:- कांवड़ियों के आवागमन में कोई समस्या ना हो इसलिए शासन प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहे हैं ताज़ा मामला क्षेत्र के कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर शनिवार सुबह करीब दस बजे अयोध्या जोन आईजी प्रवीण कुमार ने किया निरीक्षण तथा मताहतो को यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में कांवड़ियों को किसी प्रकार समस्या ना हो विशेष ध्यान देने की हिदायत दी करीब आधे घंटे तक रुककर दुर्गागंज सहित कटरा शिवदयाल गंज बैरियर पर रुककर निरीक्षण किया।
मिली जानकारी अनुसार शासन प्रशासन का कांवड़ियों के प्रति सचेत होकर उनकी यात्रा सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारी को व कर्मचारी लगे हैं इसी कड़ी में अयोध्या जोन आईजी प्रवीण कुमार ने शनिवार की सुबह करीब 10बजे कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर आये मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय सहित यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों से बात कर कांवड़ियों के आवागमन पर जानकारी ली तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार समस्या ना हो इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिया करीब 20मिनट रुकने के बाद पुनः दुर्गागंज बैरियर से होकर अयोध्या रवाना हो गए प्रदेश सरकार के कांवड़ियों के प्रति बेहतर व्यवस्था के बाबत आईजी प्रवीण कुमार ने मताहतो के पेंच कसे स्थानीय लोगों ने आइजी जोन के कार्यशैली का स्वागत कर धन्यवाद दिया ।इस मौके पर सरयू घाट चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र वर्मा सुनील कुमार मुन्ना यादव सहित यातायात पुलिस के जवान तैनात रहे है।
