22 से 28 अगस्त तक होगा श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन, पीले चावल देकर दिया जा रहा आमंत्रण

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- वेदमाता गायत्री मंदिर हनुमान लला मंदिर परिसर रानीपुर में 22 अगस्त से 28 अगस्त तक श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास आचार्य पंडित प्रदीप कृष्ण शास्त्री के द्वारा भागवत कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। आपको बता दें कि कार्यक्रम की श्रृंखला में 22 अगस्त दिन मंगलवार को भव्य शोभायात्रा और कलश पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ होगी, तो वही 29 अगस्त दिन मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा डॉ प्रमोद खरे पारीछत की भूमिका में बैठे हुए हैं। कार्यक्रम के लिए गायत्री परिवार से जुड़े हुए सदस्यों के द्वारा गली-गली जाकर लोगों को पीले चावल देते हुए कथा में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *